नीदरलैंड- 23,029 डॉलर प्रति वर्ष (करीब 13 लाख रुपए)
नीदरलैंड ने एक जनवरी 2012 से नई न्यूनतम वेतन संरचना लागू की है। 23 साल
की उम्र या उससे ज्यादा उम्र वाले मजदूरों को हर महीने कम से कम 1999.49
डॉलर (करीब 1 लाख 20 हजार रुपए) मिलते हैं। इस हिसाब से सलाना न्यूनतम
23,029 डॉलर (करीब 13 लाख रुपए) वेतन के तौर पर दिया जाता है। उम्र घटने के
साथ-साथ वेतन भी घटता जाता है, जबकि कई जगहों पर उम्र घटने के साथ ज्यादा
सुविधाएं और बोनस दिया जाता है।

लग्जेमबर्ग में नई न्यूनतम मजदूरी संरचना एक अक्टूबर 2011 से लागू हुई है।
यहां पर न्यूनतम मजदूरी काम करने वाले के अनुभव, उम्र और परिपक्वता के
मुताबिक तय होती है। यहां पर 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के मजदूरों का
न्यूनतम वेतन 2490.02 डॉलर (करीब 1 लाख 50 हजार रुपए) है। ये रकम अशिक्षित
मजदूरों के लिए है। अगर काम करने वाला पढ़ा-लिखा और कुशल है, तो उसको मिलने
वाली न्यूनतम मजदूरी 2988.03 डॉलर (करीब 1 लाख 80 हजार रुपए) है। जितना ही
कम उम्र का मजदूर होगा, उसी हिसाब से उसका वेतन भी कम होता चला जाएगा।
यहां एक मजदूर को सालाना तकरीबन 19,426 डॉलर (करीब 11 लाख 70 हजार
रुपए) वेतन मिलता है।
पूरा समाचार यहां है।
Source link: http://www.bhaskar.com/article/INT-top-5-countries-with-the-highest-minimum-wages-4598406-PHO.html?seq=2
No comments:
Post a Comment