बरसों से पृथ्वी जैसे किसी ग्रह की तलाश में लगे खगोलशास्त्रियों को एक बड़ी सफलता मिल गई है। उन्हें ब्रह्मांड में एक ऐसा ग्रह मिल गया है, जो बिल्कुल पृथ्वी की तरह है। इसका आकार पृथ्वी जितना ही बड़ा है। अंतरिक्ष यात्रियों ने गुरुवार को इस नक्षत्र के बारे में बताया।
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के खगोलशास्त्री ज्योफ मार्सी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक पाए गए ग्रहों में यह रहने योग्य सबसे बेहतरीन ग्रह है। इस खोज के परिणाम बहुत विश्वसनीय हैं। यह ग्रह नासा के केप्लर दूरबीन से देखा गया। यह ग्रह नारंगी रंग की रोशनी में नहाया हुआ दिखता है।
अंतरिक्ष से पृथ्वी का रंग भी कमोबेश ऐसा ही है। यह पृथ्वी से थोड़ा ठंडा है और इसका औसत तापमान जमाव बिंदु से थोड़ा ऊपर है। मुख्य रिसर्चर ऐलिजा क्विंटाना ने कहा कि यह ग्रह पृथ्वी का जुड़वां भाई तो नहीं है, लेकिन उसका दूर का भाई जरूर है।
पूरा समाचार यहां है।
Source http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-KZHK-scientists-spot-a-planet-that-looks-like-earths-cousin-4586495-PHO.html
No comments:
Post a Comment