हमारी खूबसूरत धरती का यह फोटो नासा के अंतरिक्ष यान से लिया गया था। इसमें दिख रहा है कि किस तरह 12 घंटे तक धरती का जो भाग सूर्य के सामने रहता है, तब वहां दिन होता है और शेष भाग में रात होती है। रात वाले भाग में शहरों की रोशनी दिख रही है। यह चक्र पूरे साल चलता रहता है।
धरती के सबसे ऊपरी छोर आर्कटिक और सबसे निचले छोर अंटार्कटिका में सूर्य की रोशनी अन्य भागों की तुलना में कम ही पहुंचती है। इस कारण वहां ज्यादा ठंड पड़ती है। ऐसा धरती के उसकी धुरी पर घूमने और सूर्य के चक्कर लगाने के कारण होता है। चंद्र या सूर्यग्रहण में भी ऐसी ही तस्वीर बनती है।
अंटार्कटिका में होते हैं केवल दो मौसम : धरती पर अंटार्कटिका ही ऐसी जगह है जहां केवल दो मौसम होते हैं। सर्दी और गर्मी। सर्दी के दिनों में 6 महीने तक यहां अंधेरा रहता है और गर्मियों में छह महीने तक दिन का उजाला।
जापान में दिन की शुरुआत होती है और अमेरिका में रात :
- पूर्व में सूर्योदय होता है और पश्चिम में सूर्यास्त। जापान में जब सूर्योदय होता है तब अमेरिका (पश्चिम) में सूर्यास्त होने लगता है। यानी धरती के आधे भाग में जब दिन का उजाला होता है, तब आधे भाग में अंधेरा।
- जापान का नाम चीनी शब्द जिप्पन से पड़ा, जिसका मतलब 'सूर्य का स्रोत होता है।
-न्यूजीलैंड के 5,748 फीट ऊंचे माउंट हिकुरांगी पर हर दिन सबसे पहले सूर्य की रोशनी पड़ती है। नए दिन की शुरुआत सबसे पहले यहीं से होती है। इस कारण यह जगह महत्वपूर्ण मानी गई है।
-न्यूजीलैंड और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में अन्य देशों के मुकाबले सूर्योदय जल्दी होता है, लेकिन सबसे पहले सूर्योदय की पहचान उत्तरी देशों को ही मिली है।
-सबसे अंत में सूर्यास्त दो जगहों पर होता है। समोआ और हवाई द्वीप पर, जो प्रशांत महासागर में स्थित हैं। समोआ कभी न्यूजीलैंड का था।
धरती के बारे में यह भी जानें :
- 4.54 अरब साल है धरती की उम्र वर्तमान में
-14.96 करोड़ किलोमीटर है धरती और सूर्य के बीच की दूरी
-51 करोड़ वर्ग किलोमीटर है धरती पर कुल जमीनी क्षेत्र
-6, 571 किलोमीटर क्षेत्र तक फैला है धरती का अर्धव्यास
पूरा समाचार यहां है।
Source link http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-KZHK-day-and-night-seen-both-at-the-same-time-from-space-4589300-NOR.html
No comments:
Post a Comment