क्‍या है पोलर वॉरटेक्‍स, जिसने अमेरिका में -52 डिग्री गिराया पारा

क्‍या है पोलर वॉरटेक्‍स, जिसने अमेरिका में -52 डिग्री गिराया पारा


KNOWLEDGE: क्‍या है पोलर वॉरटेक्‍स, जिसने अमेरिका में -52 डिग्री गिराया पारा

अमेरिका और कनाडा में इस वक्‍त मंगल ग्रह से भी ज्‍यादा ठंड पड़ रही है। 'मार्स रोवर' मंगल ग्रह से हर रोज वहां के तापमान की जानकारी देता है, जिसके मुताबिक इस वक्‍त वहां का तापमान माइनस 25 से माइनस 31 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, अमेरिका के उत्तरी डकोटा में तापमान माइनस 52 डिग्री तक गिर गया है। इतने तापमान में पांच से सात मिनट के भीतर ही हार्ट अटैक पड़ने का खतरा रहता है। कनाडा में भी बर्फबारी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्‍थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। न्‍यूयॉर्क से सटे कनेक्टिकट में तो इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। 
 
अमेरिका और कनाडा में इन दिनों जो ठंड पड़ रही हैं, उसका कारण ध्रुवीय हवाओं (पोलर वॉरटेक्स) को बताया को जा रहा है। ध्रुवीय हवाओं के चलते अमेरिका में सर्दी ने 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 19 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। स्कूल, कॉलेज, एयरपोर्ट सब बंद हैं और 4,392 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। जानिए, ध्रुवीय हवाएं या पोलर वॉरटेक्‍स क्‍या होती हैं और इनसे क्‍या खतरा रहता है?  
 

क्‍या है पोलर वॉरटेक्‍स (ध्रुवीय हवाएं)
ध्रुवीय हवाएं किसी चक्रवाती तूफान की तरह नहीं हैं, जो बनता है, उठता है और चला जाता है। ध्रुवीय हवाएं काउंटर क्‍लॉकवाइज (घड़ी की उल्‍टी दिशा) बहती हैं। आपको बता दें कि घड़ी दाएं से बाएं चलती है, जबकि ध्रुवीय हवाएं इसके ठीक उलट बहती हैं। ध्रुवीय हवाएं भौगोलिक संरचना के कारण आमतौर पर उत्‍तरी गोलार्द्ध से बाहर नहीं आती हैं, लेकिन कभी-कभी ये हवाएं अमेरिका और आसपास के क्षेत्रों में बहने लगती हैं। इन दिनों अमेरिका में यही हो रहा है, वैसे जानकार यह भी बताते हैं कि ध्रुवीय हवाएं यूरोप और एशिया में चल सकती हैं।  

Sources http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-latest-hindi-news-what-is-a-polar-vortex-americas-icy-blast-is-too-cold-for-pola-4487847-PHO.html

No comments:

Post a Comment

News Headlines