
दोनों भाई मोहम्मद आरिफ अली औऱ मोहम्मद फरमान अली पर पहले से नरभक्षी होने
का आरोप था। इन्हें पिछले ही साल जेल से छोड़ा गया था। पुलिस ने पड़ोसियों
से बदबू आने की शिकायत मिलने के बाद इनके घर पर कार्रवाई की थी। पुलिस का
दावा है कि दोनों भाई 100 से ज्यादा लाशें कब्र से निकलकर खा चुके है।

कैलिफोर्निया के रहने वाले डेवि़ड वेन्स की पत्नी डॉन वेन्स 2009 में एक
हादसे का शिकार हुईं और चोट से उनकी मौत हो गई, लेकिन डॉन की लाश कभी नहीं
मिली। बाद में पेशे से शेफ उनके पति डेविड ने गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया
कि उसने डॉन के शव को चार दिन पकाया। इसके अलावा बाकी बचे हिस्से को उसने
कूड़ेदान में डाल दिया।

आर्मिन ने
एक ऐसे इंसान के लिए इश्तिहार दिया था जिसकी हत्या कर उसे खाया जा सके।
इसके बाद इस ऑनलाइन इश्तिहार का जवाब देने वाले ब्रेंड को भी उसने अपना
शिकार बना लिया। पहले आर्मिन ने उसके प्राइवेट पार्ट्स खाकर पकाए, फिर उसके
पूरे शरीर को काट डाला। आर्मिन ने इस पूरे वाकए की रिकॉर्डिंग भी की। पूरे
दस महीने में उसने ब्रेंड के शरीर के धीरे-धीरे कर खाया। इस वक्त आर्मिन
जर्मनी की जेल में बंद है।

तलाकशुदा पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी रूडी ने एक 65 वर्षीय बेघर व्यक्ति से पहले
मारपीट की। फिर उसका चेहरा खाने लगा। जब उसे रोका जाता, तब तक वो उसके
चेहरे का बाईं आंख लिए काफी हिस्सा खा चुका था। पुलिस के गोली मारने पर
रूडी रूका। पुलिस अब तक अचानक हुए इस हमले की वजह को तलाशने के लिए संघर्ष
कर रही है।

जेफरी डहमर ने 1987 से लेकर 1991 तक एक बच्चे समेत 18 लोगों की जान ली। वो
इनकी हत्या करने के बाद इनके शव को अपने घर में रखता औऱ उन्हें खाता। इतना
ही नहीं, उसने बहुत सारी सेक्स वर्क और बच्चों की लाश भी रखी थी। जेफरी को
इस अपराध के लिए 1992 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन दो बाद ही साथी
कैदियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
Source: http://www.bhaskar.com/article-rk/INT-10-real-life-cannibal-stories-from-around-the-world-4609545-PHO.html