Showing posts with label नरभक्षी तेंदुआ. Show all posts
Showing posts with label नरभक्षी तेंदुआ. Show all posts

नींद खुली तो सीने पर बैठा था नरभक्षी तेंदुआ

नींद खुली तो सीने पर बैठा था नरभक्षी तेंदुआ


रात 8.30 बजे पिपल्दा के कदर सिंह लेपरिया (30) और शंकर लेपरिया (80) अपने खेत में सोए थे। कदर सिंह की अचानक आंख खुली तो सीने पर तेंदुआ बैठा था...उसके होश उड़ गए। तेंदुए ने मुंह पर झपट्टा मारा। गाल व सिर लहूलुहान कर दिया। उसकी हालत गंभीर है। पास सोए शंकर को भी पंजा मारा। नरभक्षी तेंदुए का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात गंधवानी के उसने चार लोगों को घायल कर दिया। पिपल्दा में उक्त हमले से पहले तेंदुए ने बिल्दा में देर शाम खेत में पिता के साथ सोई 10 साल की बालिका पर हमला किया। पिता पूना ने लगातार पत्थर चलाए, जिससे घबराकर तेंदुआ भाग गया। पंजे लगने से बिरजू के सिर व हाथ में चोट आई है।

पूरा समाचार यहां है।
Sources: http://www.bhaskar.com/article/c-8-887494-NOR.html

News Headlines