अजगर ने उगल दी निगली हुई पूरी बकरी

ग्रामीण शंभू सिंह की बकरी शनिवार की शाम से गायब थी। सुबह में जब वह अपनी बकरी की खोज में डुंगरी गांव पहुचे तो वहां झाड़ियों में एक अजगर को देखकर दंग रह गए। सांप एक ही जगह पड़ा था और बिल्कुल हिल-डुल नहीं पा रहा था। शंभू ने ग्रामीणों को वहां बुलाया। लोगों को शक हो गया कि बकरी अजगर के पेट में होगी। 
 
इसके बाद तो जैसे अजगर पर कहर टूट पड़ा। लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोग पत्थर मारने लगे। इसी बीच वे लोहे के बल्लम और फरसा भी ले आए और अजगर पर वार करने लगे। मार से बुरी तरह घायल अजगर ने बकरी को उगलना शुरू कर दिया। उसने अपना शरीर मरोड़ते हुए करीब दो घंटों की कोशिश के बाद बकरी को वापस उगल दिया।

पूरा समाचार यहां है।
Source: http://www.bhaskar.com/news-np/c-181-1386803-NOR.html

No comments:

Post a Comment

News Headlines