Places you will never visit (ऐसी जगहें, जहां प्रवेश मात्र करना भी है वर्जित)

हम अक्सर ऐसी जगहों को खोजते-टटोलते रहते हैं, जो भागम-भाग और थकान भरी जिंदगी से हटकर हमें अलग अहसास दे। एक अनजानी व अजीबो-गरीब जगह, जहां सुकून के दो पल बिताए जा सकें। वैसे दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं। कई जगह तो ऐसी हैं, जहां इंसानों के प्रवेश पर खासतौर पर प्रतिबंध लगाया गया है। 
तस्वीरों में देखिए, दुनिया की 9 ऐसी जगहें, जहां प्रवेश मात्र करना भी है वर्जितनॉर्थ सेंटिनल आइलैंड.  जगह- अंडमान आइलैंड, बंगाल की खाड़ी
निकटतम आबादी वाली जगह- पोर्ट ब्लेयर, ग्रेट आंडमान
यहां सेंटीनेल्स आदिवासी रहते हैं। ये आधुनिक जीवन से बिल्कुल कटे हुए हैं। इन्हें द्वीप के ऊपर से उड़ता विमान तो क्या, यहां किसी दूसरे जगह से आए इंसानों से भी सख्त नफरत है। नग्न अवस्था में रहने वाले ये लोग बेहद खूंखार माने जाते हैं।  ये लोग यहां जानवरों की तरह शिकार कर अपना पेट भरते हैं।


तस्वीरों में देखिए, दुनिया की 9 ऐसी जगहें, जहां प्रवेश मात्र करना भी है वर्जितरैफ मेनविथ हिल
जगह- उत्तरी यॉर्कशायर, इंग्लैंड
निकटतम आबादी वाली जगह- हैरोगेट
आरएएफ मैनविद हिल ब्रिटेन रक्षा मंत्रालय आधारित बेस है। इसे 1960 में शीत युद्ध के दौरान बनाया गया था। यहां किसी के भी प्रवेश की इजाजत नहीं, लेकिन इसके दरवाजे अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए हमेशा खुले हैं। 
तस्वीरों में देखिए, दुनिया की 9 ऐसी जगहें, जहां प्रवेश मात्र करना भी है वर्जितस्नेक आइलैंड
जगह- अटलांटिक महासागर, साओ पाउलो, ब्राजील. निकटतम आबादी वाली जगह- साओ पाउलो
यह आइलैंड पृथ्वी पर सबसे खतरनाक जगह मानी जाती है। यहां इंसानों के जाने पर प्रतिबंध है। इस द्वीप पर धरती का सबसे जहरीला गोल्डन लांसहेड सांप पाया जाता है।सर्प विशेषज्ञों के मुताबिक, गोल्डन लांसहेड जहां भी काटता है, वहां का हिस्सा गल जाता है।
तस्वीरों में देखिए, दुनिया की 9 ऐसी जगहें, जहां प्रवेश मात्र करना भी है वर्जितवूमेरा प्रोहिबिटेड एरिया 
जगह- वूमेरा, ऑस्ट्रेलिया! निकटतम आबादी वाली जगह- एडिलेड, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया
वूमेरा प्रतिबंधित क्षेत्र (डब्ल्यूपीए) 1947 में स्थापित की गई थी। डब्ल्यूपीए अपने बड़े मिसाइल टेस्टिंग रेंज के तौर पर प्रसिद्ध है। वैसे डब्ल्यूपीए अपनी कुछ और गतिविधियों के लिए भी जाना जाता रहा है।
तस्वीरों में देखिए, दुनिया की 9 ऐसी जगहें, जहां प्रवेश मात्र करना भी है वर्जितद क्वीन्स बेडरूम, बकिंघम पैलेस
जगह- वेस्टमिन्स्टर, लंदन, इंग्लैंड
निकटतम आबादी वाली जगह- लंदन
बकिंघम पैलेस दुनियाभर में प्रतिष्ठित इमारतों में से है। 1705 में बना यह पैलेस ब्रिटेन की महारानी का आधिकारिक आवास है। यहां चाह कर भी कोई प्रवेश नहीं कर सकता।


Source link: http://www.bhaskar.com/article/INT-6-places-you-will-never-visit-4613846-PHO.html

No comments:

Post a Comment

News Headlines