दक्षिण अफ्रीका: आत्माओं की खुशी के लिए हुई अनोखी शादी

लंदन। आठ साल का लड़का और 61 साल की औरत के बीच हुई शादी पर किसी के लिए यकीन करना बेहद मुश्किल हैं लेकिन यह शादी हुई हैं। साउथ अफ्रीका में 8 वर्षीय एक स्कूली बच्चे सनेल मसिलैला ने अपने से कई साल बड़ी 61 वर्षीय की महिला एवं पांच बच्चों की मां हेलन शबंगु से शादी रचाई।
इस शादी के पीछे की कहानी भी रोचक है। यह शादी दूल्हे बने बच्चे के पूर्वजों की आत्माओं को खुश करने के लिए कराई गई और शादी पूरी तरह प्रतीकात्मक थी। शादी की रस्म के बाद दोनों अपने पुराने जीवन में लौट गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले सनेल की मानें तो उनके मृत पूर्वजों ने यह शादी करने के लिए कहा और उसके परिवार को यह डर था कि ऐसा न करने पर आत्माएं परिवार का बुरा कर सकती हैं। सनेल ने 100 मेहमानों की मौजूदगी में हेलन से रिंग्स बदलने और किस की परंपरा को पूरा किया। पूरे समुदाय के लिए यह शादी हैरान कर देने वाली थी। परिवार के मुताबिक यह शादी सिर्फ एक प्रथा थी। सनेल की 46 वर्षीय मां ने कहा कि ऐसा परिवार में पहली बार हुआ है।
Source link: http://www.jagran.com/news/world-eight-year-old-boy-marries-61yrold-mum-of-five-10206201.html
No comments:
Post a Comment